सरगुजा

पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
31-Oct-2026 8:49 PM
पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

डीआईजी एवं एसएसपी ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 31 अक्टूबर। सरगुजा पुलिस में पूर्व नगर निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके मनीष सिंह परिहार को उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची में उनका नाम इन्वेस्टिगेशन फील्ड (अनुसंधान क्षेत्र) के अंतर्गत शामिल किया गया है।

मनीष सिंह परिहार को पुलिस अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। उनके चयन से सरगुजा पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर डीआईजी एवं सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल (भापुसे) ने मनीष सिंह परिहार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इस सम्मान को उत्कृष्ट पुलिसिंग और समर्पित कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान बताया।


अन्य पोस्ट