सरगुजा
शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद वितरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अक्टूबर। सर्व ब्राह्मण समाज की महिला विंग की ओर से अध्यक्ष माधुरी लता दुबे के नेतृत्व में भगवान परशुराम मंदिर परिसर में गरबा और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष माधुरी लता दुबे के साथ इति चतुर्वेदी, रेणुका उपाध्याय, सुधा तिवारी, शशि कला तिवारी, मिलन शर्मा, स्नेहलता दुबे, मांडवी शर्मा, अनीता शुक्ला, सुनीता व्यास, अनुपमा त्रिपाठी, नमिता पांडे, प्रेमलता पांडे, मुक्ति मिश्रा, नीतू तिवारी, सुनीता पांडे, माधुरी त्रिपाठी, संगीता तिवारी, मंजू तिवारी, अनुभा डबराल, मीना दुबे, शुभी दुबे, सौम्या दुबे, गीता दुबे, कषिका दुबे और वीना दुबे सहित अन्य महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।