सरगुजा
सूरजपुर, 21 अक्टूबर। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतपता चन्द्रिकापारा निवासी शिक्षक देवचरण राम के सूने घर में दबिश देकर चोरों ने करीब तेईस हजार रु नगदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया। कुल चोरी ढाई से तीन लाख के बीच आंकी गई है।
बताया गया कि शिक्षक देवचरण राम सूरजपुर जिला मुख्यालय के स्कूल में पदस्थ हैं। वे सपरिवार सतपता में रहते हैं। बीती रात वे सपरिवार विजयादशमी मेला घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने घर में ताला लगा दिया था। चोर इस दौरान रात्रि आठ से दस बजे के बीच घर को सुना पा प्रवेश द्वार का ताला तोडक़र भीतर घुस दो आलमीरा के लॉक तोडक़र उसमें रखे तेईस हजार नगदी रकम सहित जेवरात झुमका,अंगूठी,चैन पायल सहित अन्य समान अपने साथ ले भागे।
जब शिक्षक मेला से वापस लौटे तो पाया कि उनके घर का दरवाजा टूटा है और भीतर पूरा समान बिखरा पड़ा है।जब उन्होंने पूरे समानों का मिलान किया और थाने पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि इसके पूर्व भी गांव में अलग अलग घरों का ताला टूटा है। घटना में स्थानीय बदमश युवकों की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है।