सरगुजा

परशु आभूषण भंडार के उपहार कूपन का लकी ड्रॉ
14-Oct-2026 8:57 PM
परशु आभूषण भंडार के उपहार कूपन का लकी ड्रॉ

मंजूलता प्रधान को प्रथम पुरस्कार,स्कूटी, फ्रिज और

वाशिंग मशीन के विजेताओं के नाम भी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,14 अक्टूबर। अंबिकापुर नगर के गुदरी बाजार रोड स्थित परशु आभूषण भंडार की ओर से ग्राहकों के लिए आयोजित उपहार कूपन योजना का लकी ड्रॉ 13 अक्टूबर को पंचदेव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। योजना के तहत प्रतिष्ठान से 2,000 रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कूपन प्रदान किए गए थे। लकी ड्रॉ में विभिन्न आकर्षक पुरस्कारों के विजेताओं का चयन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण, मां सरस्वती एवं पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रद्युम्न पांडे की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सोनी एवं सुनीता सोनी ने संयुक्त रूप से की। मंच पर जगन्नाथ कुशवाहा, शिवनाथ सिंह, हनुमान सिंह, कौशल शर्मा, सिंह सनावल, गोविंद मिश्रा, भुवनेश्वर जायसवाल, दिलीप सिंह भटगांव, अशोक सोनी, सुभद्रा सोनी, हरिशंकर पलिया एवं शीला सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आस्था सोनी ने किया। इस दौरान अंशुल, जयंत, अमन एवं आयुष सहित प्रतिष्ठान से जुड़े सैकड़ों ग्राहक मौजूद रहे।

ये रहे पुरस्कारों के विजेता

लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार अंबिकापुर की मंजूलता प्रधान ने जीता। उनका कूपन नंबर 22105 है। द्वितीय पुरस्कार (स्कूटी) के विजेता मंजुला, कूपन नंबर 18018, राजपुर। सुप्रिया साहू, कूपन नंबर 20165, मायापुर, अंबिकापुर।शशि तिवारी, कूपन नंबर 20458, केदारपुर, अंबिकापुर।तृतीय पुरस्कार (फ्रिज) के विजेता पार्वती, कूपन नंबर 15203, नया बस स्टैंड, अंबिकापुर।देवनारायण, कूपन नंबर 8729, कोतबा, जिला जशपुर।प्रज्ञा पैकरा, कूपन नंबर 14919, चंपा सन्ना। गायत्री सिंह, कूपन नंबर 22031, शिवधारी कॉलोनी, अंबिकापुर।

रामदेव, कूपन नंबर 13887, बौरीपारा, अंबिकापुर।चतुर्थ पुरस्कार (वाशिंग मशीन) के विजेताओ.पी. सिंह, कूपन नंबर 8383, राजेंद्र नगर। भुवनेश्वर जायसवाल, कूपन नंबर 7599, अंबिकापुर। अंजू त्रिपाठी, कूपन नंबर 4318, गोधनपुर।सुनीता मेहता, कूपन नंबर 21097, मायापुर।सावित्री सेन, कूपन नंबर 8207, शिवनगर।

प्रतिष्ठान के संचालक परशुराम सोनी ने बताया कि 14 अक्टूबर को मिक्सी एवं गिफ्ट हैंपर के विजेताओं की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट