सरगुजा

होली क्रॉस महिला कॉलेज में चित्रकारी और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता
12-Oct-2026 9:07 PM
होली क्रॉस महिला कॉलेज में चित्रकारी और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर में चित्रकारी एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग तथा समसामयिक सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक चित्रों और विज्ञान मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत, सपनों का भारत, डिजिटल इंडिया, नक्सलवाद का प्रभाव, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव जैसे विषय शामिल किए गए। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, सामाजिक जागरूकता और विज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को प्रदर्शित किया।

चित्रकारी प्रतियोगिता में अनुभा तिर्की प्रथम

चित्रकारी प्रतियोगिता में अनुभा तिर्की ने प्रथम, ज्योति सिंह मरकाम ने द्वितीय तथा अलीशा पैकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अंजली पटेल एवं समूह ने प्रथम, खुशबू बड़ा एवं समूह ने द्वितीय तथा प्रकृति एवं समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद गर्ग, सुनील रवानी, आलोक चक्रवर्ती, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. साकेत झा, डॉ. विभा सिन्हा एवं लक्ष्मी श्रीवास्तव निर्णायक मंडल में शामिल रहे। चित्रकारी प्रतियोगिता डॉ. नीना गुप्ता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता डॉ. प्रमोद यादव की देखरेख में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में प्रभारी कविता एक्का एवं नोडल अधिकारी एस.एस. अली उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।


अन्य पोस्ट