सरगुजा
5150वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 अक्टूबर। भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती पर रविवार को शहर में उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत सुबह करीब पांच बजे प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे हवन-पूजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे समाज के लोगों के लिए अग्रसेन भोज का आयोजन हुआ। शाम को नगर के विभिन्न मार्गों से निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
शोभायात्रा में पुरुष एक जैसे परिधान में नजर आए, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की। उनकी आकर्षक सज्जा और एकरूपता लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। महाराष्ट्र के नागपुर से आए ‘शिवारंभ ढोल’ दल की गूंज ने जुलूस में नया उत्साह भर दिया। ढोल की थाप पर समाजजन झूमते और नाचते हुए आगे बढ़े।
11 घोड़ों पर भगवान अग्रसेन जी के पुत्रों की सवारी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रही। अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित जीवंत झांकी के माध्यम से लोगों को उनके विचारों और जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। अग्रसेन दरबार, गौशाला की झांकी, लाइव ऑर्केस्ट्रा और गौरेला नृत्य दल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। अलग-अलग झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा को भव्य रूप दिया।
श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने शोभायात्रा की अगुवाई की। शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों और सामाजिक संगठनों ने जुलूस का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयकारों के बीच पूरे मार्ग पर उत्सव का माहौल बना रहा। श्री अग्रवाल सभा और महिला सभा के पदाधिकारी सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग आयोजन में शामिल हुए। जयंती को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
शोभायात्रा में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोज जैन, विनोद अग्रवाल, कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल, सचिन अग्रवाल, सुशील गोयल, चिराग गर्ग, अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
महिला सभा की अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया और कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में भूमिका निभाई। युवा मंच के अध्यक्ष अतुल बंसल के साथ शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग और हर्ष गोयल भी सक्रिय रहे। युवती मंच की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल के साथ वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, श्रीमती स्तुति अग्रवाल, श्रीमती राधिका अग्रवाल ,श्रीमती इशिका अग्रवाल, श्रीमती निकिता सिंघल ,श्रीमती प्रिया अग्रवाल, श्रीमती प्रीति अग्रवाल सहित पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष सहित बच्चे मौजूद थे.
अग्रसेन चौक पर हुई महाआरती
शोभायात्रा के वापस पहुंचने पर भगवान श्री अग्रसेन चौक पर महाआरती की गई। आकर्षक रोशनी के बीच हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने आरती कर समाजजनों को अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं।