सरगुजा

परिवार संग मचा धमाल: फैमिली गेम, स्पेलिंग लिखो और निशाना लगाओ स्पर्धा में उत्साह
07-Oct-2026 8:24 PM
परिवार संग मचा धमाल: फैमिली गेम, स्पेलिंग लिखो और निशाना लगाओ स्पर्धा में उत्साह

अग्रसेन जयंती महोत्सव में बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 7 अक्टूबर। भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती से पहले शहर के अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल है। श्री अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज के लोग उत्साह से भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में पुरुषों और बच्चों के लिए फैमिली गेम प्रतियोगिता आयोजित की गई। परिवार के सदस्यों ने एक साथ खेलों में हिस्सा लेकर खूब धमाल मचाया। प्रतियोगिता में 60 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था।

फैमिली गेम के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। परिवार के सदस्यों की आपसी भागीदारी और तालमेल ने आयोजन को खास बना दिया। बच्चों और बड़ों ने उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद लोगों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

महोत्सव में स्पेलिंग लिखो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने शब्दों की सही वर्तनी लिखकर अपनी भाषा संबंधी क्षमता दिखाई। वहीं, निशाना लगाओ प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने लक्ष्य साधने की कोशिश की। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों और बड़ों में खास उत्साह नजर आया।

महिलाओं और बालिकाओं के लिए भी कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। इसी कड़ी में ‘मैं और मेरी किटी’ प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को साथ मिलकर आनंद लेने का अवसर दिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी से आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

पूरे आयोजन के दौरान श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में शामिल लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाते हैं और आपसी मेल-जोल को बढ़ाते हैं।

अग्रसेन जयंती महोत्सव की प्रतियोगिताओं में मिल रही भागीदारी से समाज में एकजुटता का संदेश भी दिखाई दे रहा है। युवा और बच्चे खेलों के साथ समाज के लोगों को साथ जोडऩे की पहल कर रहे हैं। जयंती से पहले जारी आयोजनों को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में लगातार उत्साह बना हुआ है।

आयोजनों को सफल बनाने में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, मनोज जैन सलाहकार , रुपेश मित्तल,सुभाष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल सहसचिव ,विनोद अग्रवाल, कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल, सचिन अग्रवाल, सुशील गोयल, चिराग गर्ग, अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

महिला सभा की अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया और कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में भूमिका निभाई। युवा मंच के अध्यक्ष अतुल बंसल के साथ शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग और हर्ष गोयल भी सक्रिय रहे।

 युवती मंच की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल के साथ वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल, संगीता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल, राधिका अग्रवाल,  इशिका अग्रवाल, निकिता सिंघल, प्रिया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग किया।


अन्य पोस्ट