सरगुजा
बेमेतरा में सरगुजा के साहित्यकारों ने छोड़ी छाप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 सितंबर। बेमेतरा में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 10वां प्रांतीय सम्मेलन 26-27 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश भर से 500 से अधिक भाषाविदों और साहित्यकारों ने भाग लिया। सम्मेलन में सरगुजिहा, कुड़ुख, हल्बी, गोंडी और कमार जैसी आंचलिक बोलियों के संरक्षण तथा संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल तथा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र की उपस्थिति में सरगुजा क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार श्याम कश्यप ‘बेचैन’ और भोला प्रसाद मिश्र ‘अनाम’ को राज्य स्तरीय साहित्यिक सम्मान से अलंकृत किया गया।
छठवें सत्र में साहित्यकार श्रीश मिश्र ने अपने व्याख्यान में सरगुजिहा और छत्तीसगढ़ी भाषा के पारस्परिक भाषाई जुड़ाव और व्याकरणिक साम्य को रेखांकित किया।
डॉ. ईशा बेला लकड़ा ने कुड़ुख भाषा पर अपना विशेष वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त शकुंतला तरार ने बस्तर की हल्बी भाषा पर विचार रखे। सत्र के दौरान कोरवा, सादरी, गोंडी, भतरी तथा विलुप्तप्राय च्कमारज् जनजाति की भाषा के संरक्षण पर भी चर्चा हुई।
डॉ. अंकुर शुक्ला द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) आधारित ‘छत्तीसगढ़ राजभाषा गीत’ का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से आंचलिक बोलियों के डिजिटल दस्तावेजीकरण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के संकल्प को दोहराया। ‘पुरखा के सुरता’ सत्र में डॉ. चितरंजन कर की अध्यक्षता में प्रदेश के दिवंगत पुरोधा साहित्यकारों के योगदान का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल सहित आयोग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।