सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,28 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, सरगुजा द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को देशहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वार्ड पार्षद दीपक यादव, महामंत्री वीर सोनी, चंदन शुक्ला, अनुराग शुक्ला, मनोज प्रसाद, गणेश कुशवाहा, मनीष दुबे, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, सक्षम कश्यप, लालू ठाकुर, गणेश सिंह, अंकित, लव कुश शर्मा, कुसुम मालवी, गायत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।