सरगुजा

सरगुजा को मिलेगी राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी
21-Sep-2026 9:23 PM
सरगुजा को मिलेगी राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी

वार्षिक बैठक में आयोजन पर बनी सहमति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 21 सितंबर। तिल्दा-नेवरा में आयोजित नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक में आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित खेल गतिविधियों के विस्तार और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सरगुजा जिले को आगामी राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी देने को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के सचिव रजत सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। वहीं प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। प्रदेश महासचिव राजेश राठौर ने वर्षभर की खेल गतिविधियों और आगामी आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बैठक में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के आयोजन के साथ खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण, राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता, खेल कैलेंडर तथा जिले में नेटबॉल को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

सरगुजा संघ के सचिव रजत सिंह ने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने से स्थानीय खिलाडिय़ों को अपने ही जिले में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि संघ खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आगामी दिनों में जिले में नेटबॉल की गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।


अन्य पोस्ट