सरगुजा
राहुल पांडेय बने युवा संयोजक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 सितंबर। सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें समाज के विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें समाज की गतिविधियों से जोडऩे पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में राहुल पांडेय को सुरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज का युवा संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल पांडेय ने समाज के संरक्षकों, अध्यक्ष, सचिव एवं वरिष्ठजनों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सोच को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल, कला-संस्कृति, व्यवसाय, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में आगे बढऩे के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
इसी उद्देश्य से राहुल पांडेय ने ‘संस्कार से सफलता तक’ कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके तहत युवाओं को संस्कार, व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अनुभवी व्यक्तियों को युवाओं से जोडक़र मार्गदर्शन दिलाने की भी योजना है।
बैठक के अंत में समाज की एकजुटता मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और नई पीढ़ी को समाज से जोडऩे के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।