सरगुजा

सेवा संकल्प अभियान: वार्ड 12 में वृहद पौधरोपण, ‘हरित अंबिकापुर’ के निर्माण का लिया संकल्प
19-Sep-2026 9:31 PM
सेवा संकल्प अभियान: वार्ड 12 में वृहद पौधरोपण, ‘हरित अंबिकापुर’ के निर्माण का लिया संकल्प

पार्षद मनोज गुप्ता ने नागरिकों से 5-5 पौधे लगाने का किया आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 में रामनिवास कॉलोनी के सामने वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अंबिकापुर के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, तभी हरित अंबिकापुर का लक्ष्य पूरा होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को भी इससे जोड़ा गया है।

महापौर मंजूषा भगत ने नागरिकों से अपने-अपने वार्डों में हरियाली अभियान को आगे बढ़ाने और पौधों की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करने की अपील की। सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्षद मनोज गुप्ता ने वार्डवासियों से अपने-अपने मोहल्लों में कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का दायित्व लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरित अंबिकापुर का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प ले।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, मनीष सिंह, प्रयाग साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू गुप्ता, मधु चौड़ा, श्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, शकुंतला पाण्डेय, संजय सोनी, रवींद्र गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, पार्षद रविकांत उरांव, अजय सोनी, मनोज सोनी सहित भाजपा, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प पत्र का वाचन कर लगाए गए पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और देखभाल का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने भी हरित एवं स्वच्छ अंबिकापुर के निर्माण में सहभागिता का संकल्प दोहराया।


अन्य पोस्ट