सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा अंबिकापुर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू के नेतृत्व एवं शिविर प्रभारी अभिषेक सिंह पिंटी की भूमिका में किया गया।
रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संगठन’ के संदेश को चरितार्थ करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया, हरपाल सिंह भामरा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसौदिया, मधुसुदन शुक्ला, विकास पांडेय, जन्मेजय मिश्रा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा के संकल्प के रूप में मनाते हुए रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है और इससे बड़ा कोई मानवीय सेवा कार्य नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर ‘25 साल जन सेवा, राष्ट्र सेवा’ को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा ने यह रक्तदान शिविर आयोजित किया है। युवा मोर्चा सेवा के कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
अंबिकापुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्तदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। अस्पताल प्रबंधन ने भाजयुमो की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, निरूपा सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, अनिल जायसवाल, आलोक दुबे, विपिन पांडे, शशिकांत जायसवाल, रविकांत उरांव, प्रिया सिंह, विकास शुक्ला, शानू कश्यप, अनीश सिंह, अविनाश सिंह, रवजोत सिंह, शुभम भदौरिया, आशुमाल गर्ग, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, सौरभ मिश्रा, आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर, मनीष सिंह बिल्टू, आनंद साहू, मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे, अभिषेक सिंह पावले, रोहन मंडल, लालू प्रसाद यादव, रमेश यादव, नार सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।