सरगुजा

अंबिकापुर तरुण सभा की नई कार्यकारिणी गठित, चंद्रशेखर अध्यक्ष मनोनीत
16-Sep-2026 9:10 PM
अंबिकापुर तरुण सभा की नई कार्यकारिणी गठित, चंद्रशेखर अध्यक्ष मनोनीत

सोनू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश को महामंत्री की जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,16 सितंबर। केसरवानी वैश्य सभा की बैठक में सदस्यों की सहमति से अंबिकापुर तरुण सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में साधना न्यूज के संभागीय हेड चंद्रशेखर गुप्ता को तरुण सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सोनू गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दुर्गेश गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मनोनयन की प्रक्रिया केसरवानी वैश्य सभा की पूर्व अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, वर्तमान अध्यक्ष संजय गुप्ता, तरुण सभा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रधर केसरी, महिला सभा अध्यक्ष गुप्ता सहित कार्यकारिणी के सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन का समर्थन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर चंद्रशेखर गुप्ता ने सभा के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। युवाओं को संगठन से जोडऩे के साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। नवनियुक्त पदाधिकारी एवं युवाओं ने केसरवानी भवन से महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान सदस्यों ने पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सभा की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडऩे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सदस्यों ने भी नई कार्यकारिणी से सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने की उम्मीद जताई।


अन्य पोस्ट