सरगुजा
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक बनी कार्ययोजना
अंबिकापुर, 13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल की मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सरल पोर्टल एवं नमो ऐप पर गतिविधियों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा भाजपा संगठन की मूल भावना है। जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रत्येक कार्यकर्ता से अभियान को व्यक्तिगत संकल्प मानकर बूथ स्तर तक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। महापौर मंजूषा भगत ने जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मधुसूदन शुक्ला ने संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि मेरा बूथ—मेरा संकल्प, मेरा कार्यकर्ता—मेरी शक्ति और जनसेवा—हमारा लक्ष्य के भाव से अभियान को सफल बनाया जाएगा।
मंच संचालन मंडल महामंत्री निरंजन राय एवं संजीव वर्मा तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष नीलम राजवाड़े ने किया।