सरगुजा

साइबर जागृति अभियान
10-Sep-2026 3:24 PM
साइबर जागृति अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 10 सितंबर। शासकीय राजमोहिनी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला थाना की टीम द्वारा साइबर जागृति अभियान चलाया गया। इस अवसर पर टीम ने छात्राओं साइबर फ्रॉड से बचने हेतु सतर्कता बरतने की सलाह दी। मोबाइल, एटीएम, सोशल मीडिया सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें। इनाम के लालच में न आएं। इंस्टाग्राम पर ज्यादा चैटिंग न करें। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें। एपीके फ़ाइल न खोले। यदि कोई ठगी आपके साथ हो गई हो तो तत्काल 112 तथा 1930 टोल फ्री नंबर पर सूचित करें। महिला थाना की टीम ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट