सरगुजा

शुभांकुर 16वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष
06-Sep-2026 8:51 PM
शुभांकुर 16वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष

अंबिकापुर, 6 सितंबर। मायापुर स्थित ओम शिव सेवा समिति की आम बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति द्वारा लगातार 15 वर्षों से आयोजित किए जा रहे दुर्गोत्सव का इस वर्ष 16वां आयोजन और अधिक भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के सफल संचालन और कुशल नेतृत्व को देखते हुए सदस्यों ने शुभांकुर पाण्डेय को लगातार 16वें वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष चुना। उपस्थित सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर बधाई दी।

बैठक में 10 दिवसीय दुर्गोत्सव के आयोजन को लेकर 16 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें भव्य मां भगवती की प्रतिमा स्थापना, वाटरप्रूफ पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, प्रतिदिन वैदिक पूजन, नैवेद्य व्यवस्था, जगराता, महाभंडारा, साउंड सिस्टम तथा शोभायात्रा की तैयारियों पर सहमति बनी। इस अवसर पर कौशलेन्द्र पाण्डेय, अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ल, अशोक पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, अनिल मिश्रा, उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट