सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 27 अगस्त। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर के एलुमनी एवं विनोद साहू और आशा साहू के पुत्र अभय कुमार साहू ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनकर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
अभय कुमार साहू ने सीए की आर्टिकलशिप प्रसिद्ध फर्म एच.एल.सी. ग्लोबल दिल्ली से आर्टिकलशिप पूरी की। इसके पश्चात् उन्होंने आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शहर में अपनी स्वयं का फर्म ‘अभय साहू एंड कम्पनी ’ की स्थापना की। अपनी फर्म के माध्यम से वे लेखांकन, कराधान, वित्तीय परामर्श एवं व्यवसायिक सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज और शहर के विकास में अपना योगदान देने की दिशा में अग्रसर हैं।
अभय साहू ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल से प्राप्त करते हुए 2018 में ग्रेजुएट हुए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों तथा विद्यालय से प्राप्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उनकी यह उपलब्धि युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
प्राचार्य डॉ. आई.ए. खान सूरी ने उनके उज्जवल, सफल एवं गौरवमयी भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें बधाई दी।