सरगुजा

बाल कांवडिय़ों ने उददेश्वर शिवमंदिर में किया जलाभिषेक
26-Aug-2026 8:36 PM
बाल कांवडिय़ों ने उददेश्वर शिवमंदिर में किया जलाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उदयपुर, 26 अगस्त। सावन माह के अंतिम सोमवार को उदयपुर स्थित स्कायरिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा केजी 1 से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता एवं बच्चों के अभिभावकों के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन में सैकड़ों बाल कांवडिय़े भगवा वस्त्र धारण कर पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए।

बाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ शुभलाल राजवाड़े, मूरितराम कौशिक, सतीश सोनी के संयुक्त  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्यालय परिसर से भगवान भोलेनाथ का स्मरण एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद बाल कांवडिय़े अपने माता-पिता, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के साथ कांवड़ लेकर उदयपुर स्थित उददेश्वर शिवमंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी *पप्पू जनरल स्टोर बाबूराम अग्रवाल जिमी अग्रवाल तथा मुस्कान ज्वेलर्स शिवकुमार सोनी गुरु बच्चन सिंह सोनी कल्लू सिंह सोनी हरि सिंह सोनी, सिंह सोनी परिवार तथा अन्य व्यवसायियों ने मार्ग में प्रत्येक  नन्हे बाल कावडिय़ों को फल, बिस्कुट पैकेट, पानी का बोतल ,लीची का पानी तथा मां गौरी का सिंगर वितरित कर अति उत्साहित दिखे

विद्यालय से उददेश्वर शिवमंदिर तक निकली इस अनूठी बाल कांवड़ यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर के लोगों ने बाल कांवडिय़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर बच्चों को आशीर्वाद दिया। छोटी उम्र के बच्चों को धार्मिक आस्था और संस्कारों से जोडऩे वाली इस यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे।

बाल कांवडिय़ों के स्वागत के लिए मनीष बंसल ट्रैक्टर्स  शारदा महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। महिला मंडल की ओर से बच्चों को फल वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और श्रद्धा का भाव देखते ही बन रहा था।


अन्य पोस्ट