सरगुजा
मां से मिलने जा रहे थे पैतृक गांव
अंबिकापुर, 24 अगस्त। जशपुर जिले में सडक़ हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल जवान ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह करीब एक माह की छुट्टी पर घर आए थे और छुट्टी समाप्त होने से पहले अपनी मां से मिलने पैतृक गांव जा रहे थे।
सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम सोनक्यारी निवासी फ्रेडिक जॉन एक्का (45) पिता स्व. बरलोलो मिंज सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन में पदस्थ थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मणिपुर में थी। करीब एक माह पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। मनौरा में भी उसका मकान है।
बताया गया कि छुट्टी समाप्त होने से पहले दो दिन पूर्व वह स्कूटी से अपनी मां से मिलने ग्राम सोनक्यारी जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम टेंपो के समीप सामने से आ रहे बोलेरो ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक ने ही घायल जवान को पिकअप की मदद से मनौरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जशपुर अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीआरपीएफ जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के आकस्मिक निधन से गांव में भी मातम का माहौल है।