सरगुजा
अम्बिकापुर, 23 अगस्त। स्थानीय सर्किट हाउस में लोकमान्य बालगंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी गणेशोत्सव के दौरान होने वाली महाआरती एवं भव्य गणपति जी की झांकी के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर कार्ययोजना तैयार की गई।
हरमिंदर सिंह ने कहा कि गणपति धाम क्षेत्र में विशेष आस्था का केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंदिर एवं आयोजन को और व्यापक स्वरूप देने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
शैलेश सिंह ने कहा कि समिति एवं उनकी पूरी टीम कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
हमारा उद्देश्य है कि सभी कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित हों और अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक एवं सामाजिक मंच से जुड़ें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह आयोजन राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सवों में अपनी पहचान बनाएगा।
बैठक में समिति के जन्मजय मिश्रा जितेंद्र सोनी दूधनाथ गोस्वामी अनीश सिंह शुभम जायसवाल रवि विश्वकर्मा जतिन परमार प्रिया सिंह अविनाश मंडल रोहन मंडल भूपेश यादव चंदन शुक्ला एव अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।