सरगुजा

सरगुजा आईजी झा ने की दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा
21-Aug-2026 4:20 PM
सरगुजा आईजी झा ने की दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा

गंभीर प्रकरणों का बीएनएसएस के तहत कार्रवाई के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरगुजा, 21 अगस्त। सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा ने पुलिस को-आडिनेशन सेंटर अंबिकापुर (सरगुजा भवन) जिला सरगुजा में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक आहुत की।

बैठक में अलग-अलग बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें जिला इकाई स्तर पर प्रत्येक माह के मंगलवार की होने वाली बैठक में लंबित प्रकरणों की बिन्दुवार समीक्षा करते उपस्थित होने व दोषमुक्ति प्रकरणों में विवेचकों द्वारा दोषमुक्ति के कारणों त्रुटियों को विवेचना के साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय के समक्ष पेश कर दोषसिद्धि के आंकड़ों में वृद्धि किया किए जाने के प्रयास किया जावे।

 इसी प्रकार ई-अभियोजन के तहत जिला अभियोजन अधिकारी को प्रेषित किए जाने वाले अभियोग पत्र को कम से कम अभियोग पत्र पेश किए जाने के पर्याप्त समय पूर्व भेजा जाए। जिससे प्रकरणों में दर्शित कमी/त्रुटियों को समय पर दूर किया जा सके, ताकि प्रकरण न्यायालय में विचारण दौरान उक्त कमी/त्रुटि का लाभ आरोपी को प्राप्त न हो एवं प्रकरण में दोषसिद्ध हो ऐसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।

न्यायालय द्वारा माह मई एवं जून के सेशन कोर्ट के 62 प्रकरणों में रेंज स्तर पर दोषसिद्धि होना पाया गया है। जिसमें हत्या के 18 प्रकरण, हत्या के प्रयास में 12 प्रकरण, बलात्कार के 08 प्रकरण, एससी/एसटी एक्ट के 11 प्रकरण, पास्को एक्ट के 04 प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट के 07 प्रकरण एवं भ्रष्टाचार/ठगी के 02 प्रकरण रेंज स्तर पर कुल 62 प्रकरणों में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि किए जाने जाने पर रेंज आईजी ने सराहना करते कहा कि किसी भी प्रकरण के शुरूआती दौर से आप सब प्रकरण के साक्ष्यों को पूरी तरह सूक्ष्मता से जांच करते  साक्ष्यों को अच्छी तर संग्रहित करें एवं केश डायरी में भौतिक साक्ष्यों एवं गवाहों के कथन को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जिससे दोषियों को सजा मिल सकें।

इसी प्रकार बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के प्रकरणों में लोक अभियोजक द्वारा पीडि़ता के धारा-164 जाफौ  धारा 183 बीएनएसएस के न्यायालयीन कथन का विचारण दौरान दिखाना अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि पीडि़ता यदि न्यायालय में धारा 164 जाफौ के कथन पश्चात विचारण के दौरान प्रतिपरीक्षण में पक्षद्रोही कथन करती है तो उसके विरूद्ध धारा-344 दप्रसं (धारा-383 बीएनएसएस) के तहत कार्रवाई कराया जा सके। ऐसे प्रकरण जिनमें विवेचना में साक्ष्य संकलन दौरान प्रार्थी/प्रार्थिया द्वारा झूठा मिथ्या रिपोर्ट करने या प्रथम सूचना पत्र को ताईत नहीं करने के तथ्य पाए जाने के प्रकरण में न्यायालय में खारिजी स्वीकृति हेतु हर संभव प्रयास किया जाए और खारिजी स्वीकृति पश्चात न्यायालय के समक्ष धारा-182, 211 भादसं  धारा 217, 248 बीएनएसद्ध के तहत कार्रवाई किया जाए। 7 वर्ष से अधिक अवधि के सजा वाले प्रकरणों में घटनास्थल पर उपलब्ध भौतिक एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के संकलन हेतु एफएसएल अधिकारियों के उपस्थिति में घटना स्थल का निरीक्षण कराया जाए एवं रिपोर्ट प्राप्त किया जाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने संबंधी विषयों पर गहन चर्चा किया गया।

उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के अधिकांश प्रकरणों में आज्ञापक प्रावधानों का पालन अभी भी अन्वेषण/विवेचना अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की विवेचना में सुधार हेतु समय-समय पर इकाई स्तर पर विवेचकों का रिफ्रेशर कोर्स कराया जाए, ताकि विवेचना में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। दोषमुक्ति समीक्षा बैठक के दौरान उमनि.वरि. पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल, जशपुर लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया हरिश राठर, बलरामपुर वैभव बैंकर, एमसीबी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन सहित संभाग के लोक अभियोजन अधिकारी एवं कार्यालय के रीडर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट