सरगुजा

नशे में वाहन चलाते दो चालकों पर जुर्माना
20-Aug-2026 3:32 PM
नशे में वाहन चलाते दो चालकों पर जुर्माना

अंबिकापुर,20 अगस्त। सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा यातायात पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। दोनों मामलों में कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

पुलिस के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-डीबी-0613 के चालक को रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम अमरदीप लकड़ा (35), निवासी सीतापुर बताया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

इसी तरह दूसरे मामले में यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा क्रमांक सीजी-15-डीवाई-1512 के चालक को जांच के लिए रोका। चालक की पहचान सैफ खान (34), निवासी दर्रीपारा, थाना अंबिकापुर के रूप में हुई। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उसके भी शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों मामलों में वाहन चालकों को 10-10 हजार रुपये, कुल 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट