सरगुजा

बिजली-पानी, सडक़ और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक
20-Aug-2026 11:10 AM
बिजली-पानी, सडक़ और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक

 एनएच व बिजली कार्यालय घेराव की बनी रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर की द्वितीय बैठक बुधवार को राजीव भवन स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहर की बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और सडक़ से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में सडक़ की समस्याओं को लेकर एनएच एवं नगर निगम का घेराव तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली कार्यालय का घेराव करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी अरविंद सिंह गप्पू एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धनजल की उपस्थिति में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंकर प्रजापति ने की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी धनमीत सिंह छाबड़ा ने किया। बैठक में कार्यालय प्रभारी अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष मिराज रंगरेज, मंडल अध्यक्ष बालेश्वर तिर्की, अमित सिन्हा, सोहन जैसवाल, गुरप्रीत सिद्धू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को पार्टी से जोडऩे पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने शहर में बिजली-पानी की समस्या, खराब स्ट्रीट लाइट और सडक़ों की स्थिति को लेकर अपनी बातें रखीं। इन समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।

ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी अरविंद सिंह गप्पू ने एनएच और बिजली कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धनजल ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी से आवश्यक चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस सचिव तीरथ चौधरी ने मतदाता सूची के अवलोकन एवं उसमें दर्ज त्रुटियों को सुधारने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की बात कही।

 


अन्य पोस्ट