सरगुजा

शादी का झांसा-रेप,आरोपी गिरफ्तार
19-Aug-2026 11:10 PM
शादी का झांसा-रेप,आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 19 अगस्त। शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से पीडि़ता के संपर्क में था और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी से इंकार करने पर पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 से 15 अगस्त 2026 के बीच उसके परिचित युवक अभिषेक कुमार यादव, निवासी बड़सरा, थाना भैयाथान, जिला सूरजपुर एवं हाल मुकाम गांधीनगर, ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।

पीडि़ता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के सतत प्रयास के बाद आरोपी अभिषेक यादव निवासी बड़सरा, थाना भैयाथान, जिला सूरजपुर, हाल मुकाम अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।  मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट