सरगुजा

मिट्टी से जुडक़र विद्यार्थियों ने सीखे उन्नत खेती के गुर
12-Aug-2026 8:34 PM
मिट्टी से जुडक़र विद्यार्थियों ने सीखे उन्नत खेती के गुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 12 अगस्त। स्थानीय ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, अम्बिकापुर के कक्षा 11 वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान के प्रायोगिक प्रशिक्षण के अंतर्गत पैडी प्लांटेशन सिखाया गया।

एग्रीकल्चरल ट्रिप के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने किसानों के साथ-साथ खेतों में विभिन्न कृषि कार्यों को नजदीक से देखा और स्वयं उनमें भाग लिया। विद्यार्थियों ने धान के खेतों में उतरकर फसल की रोपाई कर च्लर्निंग बाय डूइंगज् के माध्यम से खेती की बारीकियों को समझा। इस दौरान उन्हें फसल उत्पादन, रोपाई की प्रक्रिया तथा किसानों द्वारा किए जाने वाले परिश्रम, बीज बुवाई, खाद देना, खेत जुताई आदि की जानकारी दी गई।

विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. आई. ए. खान सूरी जी ने स्वयं किसानों के साथ मिलकर कृषि कार्य किए तथा विद्यार्थियों को कृषि का महत्व व किसानों के योगदान को समझाया। इस प्रायोगिक प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिकाएं अर्पना मिश्रा, प्रियंका सिंह, प्रियांशु तिवारी, योगेश शर्मा, मो. इमरान व मेडिकेयर इन्चार्ज शालिनी कुजुर भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट