सरगुजा
अम्बिकापुर,10 अगस्त। स्थानीय ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के एलीट ग्रुप (छात्र संसद) का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस ग्रुप में हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, विभिन्न प्रीफेक्ट्स, क्लास मॉनिटर तथा बस मॉनिटर जिसमें स्कूल के हेड बॉयज प्रथम मोहमद रेहान खान व द्वितीय युवराज गर्ग, हेड गर्ल प्रथम अनुष्का श्रीवास्तव व द्वितीय निखत फातिमा ने शपथ ली।
चारों हाउस के कैप्टन्स का चयन किया गया, जिसमें आइन्सटाइन हाउस के गुलाम आमीर, आयुष कुजुर, अविराज सोनी, यश जगदल्ला, सारा कुरैशी, मयूरी गर्ग, गरिमा गायकवाड, साक्षी कुजूर, कलाम हाउस के प्रयाग सोनी, करमन सिंह चहल, विक्का भगत, अदरित सिंह, अरबिया कुरैशी, श्री विश्वाकर्मा, हर्षिता पाण्डेय, फलक अंसारी, टैगोर हाउस के अनुभव गर्ग, अर्शलान खान, शुभांकर गुप्ता, समीरूदीन खान, आद्या मिश्रा, शाश्वी यादव, शिक्षा उपाध्याय, तोनिषा घोष।
इसी प्रकार शेक्सपियर हाउस के कैप्ट्नस अभिसार पाण्डेय, आयुष गुप्ता, आयुष लकड़ा, तथागत सिद्धार्थ सिंह अंशिका यादव, अफशा अंसारी, कनिष्का घोष, अंजली साहू ने भी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। विभिन्न समितियों के प्रीफेक्ट्स में निकिता तिवारी, पारूषा खेमारिया, शैली प्रधान, कात्यायनी सोनी, श्रेया त्रिपाठी, शिक्षा चटर्जी, हर्षिता भगत, आशुतोष गोयल, तान्या सिंह, अक्षत गुप्ता, शैलेष गुप्ता, शादिया परवीन, रीफत नाज़, प्रियांशी पटेल, तनमय राज सिंह, सना अफरीन, सार्थक दास, सिमरन कुजूर, ध्रुव गुप्ता, श्रीजल गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, ने अपने कत्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।
विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. आई. ए. खान सूरी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और अपने उद्बोधन संदेश में कहा कि ऐसी गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों में प्रजातंत्र के प्रति आस्था व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्कूल नियमों के परिपालन, व्यवहार, कर्तव्य निष्ठा आदि का पालन कराने की जिम्मेदारी से अवगत कराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसेम्बली इंचार्ज शिक्षक तनुदीप कौर बाबरा एवं अमृता मुखर्जी के साथ सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।