सरगुजा

विश्व आदिवासी दिवस पर कई कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब
10-Aug-2026 9:20 PM
विश्व आदिवासी दिवस पर कई कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब

अंबिकापुर,10 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर  लखनपुर, गूमगराकला सहित अन्य स्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैली निकाली गई।

मौसम को देखते हुए इस बार लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में होने वाले  कार्यक्रम सामुदायिक भवन प्रांगण में लखनपुर सरपंच संघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जहां सुबह से ही समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की झलक कार्यक्रम में देखने को मिली।

इस दौरान सरपंच संघ जिला अध्यक्ष जय सिंह कुरूम, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी आर्मो, शैलेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नवल साय, प्रयाग सिंह, विनोद सिंह, बालम साय, सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

इस दौरान एक बड़ी रैली का आयोजन भी स्थानीय सामुदायिक भवन से अंबेडकर चौक तक किया गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई।जहाँ हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग डीजे की थाप पर झूमते नजर आए जिसके बाद यह रैली वापस सामुदायिक भवन प्रांगण लौटा,  जहाँ लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, शिक्षा, संस्कृति और जल-जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।


अन्य पोस्ट