सरगुजा
रामचंद्रपुर,7 अगस्त। जनपद पंचायत कार्यालय रामचंद्रपुर (रामानुजगंज) में कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम के प्रयासों से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत कैंसर पीडि़ता प्रभा रवि पति गुलाबचंद रवि निवासी महावीरगंज को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
चेक वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर सिंह, जनपद सदस्य रामेश्वर यादव, अशरफी यादव तथा महेश्वर जगते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सहायता राशि प्राप्त करने के बाद प्रभा रवि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस राशि से कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा और उनका परिवार इस सहायता के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीडि़त जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार कराने में बड़ी राहत मिल रही है।