सरगुजा

सडक़ पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
06-Aug-2026 11:09 PM
सडक़ पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

जर्जर सडक़ का वीडियो फैला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 6 अगस्त। सरगुजा जिला के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदारी के बैरापारा स्थित अटल चौक के पास जर्जर और कीचडय़ुक्त सडक़ से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को सडक़ पर धान का रोपा लगाकर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। विरोध का वीडियो गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से सडक़ निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सरपंच, सचिव सहित जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक सडक़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के मौसम में सडक़ पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब सडक़ के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज को भी सडक़ की समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सडक़ पर धान का रोपा लगाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सडक़ निर्माण कराकर लोगों को आवागमन की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है। विरोध का यह अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


अन्य पोस्ट