सरगुजा

परीक्षा माफिया और पेपर लीक पर लगेगा अंकुश - कृष्णकांत
31-Jul-2026 8:56 PM
परीक्षा माफिया और पेपर लीक पर लगेगा अंकुश - कृष्णकांत

अंबिकापुर, 31 जुलाई। भाजपा सरगुजा जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

चंद्रा ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, नकल माफिया और संगठित परीक्षा अपराधों से मेहनती अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है। संशोधन से परीक्षा संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चयन प्रक्रिया युवाओं का विश्वास मजबूत करेगी और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


अन्य पोस्ट