सरगुजा

एमएससी में 90.50 फीसदी अंक, मुस्कान टावरी का एसपी ने किया सम्मान
28-Jul-2026 10:29 PM
एमएससी में 90.50 फीसदी अंक, मुस्कान टावरी का एसपी ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 28 जुलाई। सुकमा जिले की होनहार छात्रा मुस्कान टावरी पिता अनिल टावरी ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (एमएससी) फाइनल परीक्षा में 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि मुस्कान की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर युवा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्कान को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले का गौरव बढ़ाती हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

मुस्कान टावरी की इस सफलता पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट