सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 27 जुलाई। संयुक्त आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई उदयपुर की समीक्षा बैठक रविवार को पी.आर. तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस-2026 के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया। पिछले वर्ष की समिति को यथावत रखते हुए विजय सिंह कोर्राम को पुन: आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
समिति में अनिल टोप्पो एवं योगेंद्र पैकरा को उपाध्यक्ष, जगदम्बा पंडो को सचिव, सिरदार को सहसचिव, मनोहर उइके को कोषाध्यक्ष तथा रामप्रसाद पैकरा को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदीप सिंह मरकाम, नानसाय मिंज एवं श्रवण सिंह वरकड़े को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल में नवल सिंह वरकड़े, पी.आर. तिर्की, रामजीत आरमोर, मनबोध मरकाम, नरहरी पैकरा, रामानंदन पैकरा, डी.पी. उर्रे, शिवप्रसाद कुशरो, रैमुनिया करियांम एवं दयाराम मरकाम को शामिल किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, सांस्कृतिक झांकियों और सामाजिक एकता का प्रदर्शन करते हुए शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
बैठक में गोविंद सिंह वरकड़े, समल सिंह अर्मो, मोहेलाल उइके, गोंविदा बरगाह, महेश कुसरो, हुकुमसाय आयम, गनेश्वर सिंह टेकाम, अलखराम मराबी, दुलारी सिंह उइके, जगेश्वरी पोर्ते सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।