सरगुजा

विश्व आईवीएफ दिवस पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में नि:शुल्क परामर्श शिविर
26-Jul-2026 7:28 PM
विश्व आईवीएफ दिवस पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में नि:शुल्क परामर्श शिविर

40 परिवारों ने उठाया लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 26 जुलाई। विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रिंग रोड दर्रीपारा में शनिवार को नि:शुल्क आईवीएफ एवं इंफर्टिलिटी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ /इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा सिंह ने नि:संतान दंपत्तियों को आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देते हुए परामर्श प्रदान किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पोस्टर, रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य लोगों को प्रजनन स्वास्थ्य एवं आधुनिक आईवीएफ तकनीक के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में अंबिकापुर, सूरजपुर, चिरमिरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को बांझपन के कारणों, उपचार की उपलब्ध सुविधाओं और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस पहल से करीब 40 परिवार लाभान्वित हुए।

विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर डॉ. स्नेहा सिंह की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क रखी गईं, वहीं चयनित जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित पोस्टर, रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. संतोष एस. गड ने कहा कि जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल समय-समय पर जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।


अन्य पोस्ट