सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 जुलाई। परीक्षा पेपर लीक के मामलों और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने मंगलवार को संयुक्त रूप से घड़ी चौक पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने से छात्रों में व्यापक असंतोष है। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की।
भारी बारिश के बीच आयोजित प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने शिक्षा मंत्री के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, इंदरजीत सिंह धंजल, संजीव मंदिलवार, मैदान जायसवाल, अशफाक अली, संजय सिंह, जीवन यादव, आलोक सिंह, अमित कुमार सिंह ‘रिंकू’, सोहन जायसवाल, अविनाश कुमार, शुभम जायसवाल, प्रतिपाल सिंह ‘लक्की’, मोंटी, तीरथ चौधरी, परवेज आलम गांधी, लखन मारावी, अतुल यादव, आलेख ठाकुर, अनमोल, राधे अग्रवाल, अंकित जायसवाल, राहुल सोनी, अभिषेक सोनी, लोलर सिंह, आयुष, अंकित, प्रिंस कुजूर, प्रियंका, प्रतिमा, प्रिया दास, टोनी, विकास दुबे सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।