सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,17 जुलाई।लखनपुर पुलिस ने ट्रक से तिरपाल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई तिरपाल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक झारखंड के गढ़वा जिले के बचनी निवासी ट्रक चालक फिरोज खान ने 6 जुलाई को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को अमेरा खदान से कोयला लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी-15 डीएच-6832 से रवाना होने के दौरान ट्रक पर बंधी करीब सात हजार रुपये मूल्य की वाटरप्रूफ तिरपाल रास्ते में चोरी हो गई। उन्होंने संदेह जताया था कि मोटरसाइकिल से पीछा कर रहे कुछ युवकों ने तिरपाल खोलकर चोरी की है।
शिकायत पर लखनपुर थाना में बीएनएस की धारा 305(सी) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान 15 जुलाई को अमेरा चिलबिल के ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बाडूल उर्फ सर्वजीत उर्फ विवेक राजवाड़े (22 वर्ष), निवासी पुहपुटरा चिलबिलपारा, थाना लखनपुर को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक से तिरपाल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह अपने साथियों के साथ अमेरा खदान क्षेत्र में आने-जाने वाले ट्रकों से डीजल और अन्य कीमती सामान चोरी कर कम कीमत में बेचता था तथा प्राप्त रकम आपस में बांट लेते थे।
आरोपी की निशानदेही पर नवापारा रोड के पास खेत की मेड़ के नीचे झाडिय़ों में छिपाकर