सरगुजा

बतौली में दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से 40 हजार पार
11-Jul-2026 8:49 PM
बतौली में दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से 40 हजार पार

बतौली,11 जुलाई। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से 40 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे बगीचा रोड स्थित विकास होटल के सामने हुई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम शिवपुर निवासी एवं उपसरपंच ओमप्रकाश गुप्ता (45) ने सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक, बतौली से खेती कार्य के लिए 40 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने राशि लाल रंग के झोले में रखकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखी और पास स्थित विकास होटल में नाश्ता करने चले गए।कुछ देर बाद लौटने पर स्कूटी की डिक्की खुली मिली। जांच करने पर उसमें रखे 40 हजार रुपये गायब थे, जबकि बैंक की पासबुक नीचे गिरी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल बतौली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट