सरगुजा

बाल विवाह रोकथाम को लेकर किशोरी समूहों का गठन
11-Jul-2026 8:47 PM
बाल विवाह रोकथाम को लेकर किशोरी समूहों का गठन

सीतापुर, 11 जुलाई। विकासखंड सीतापुर में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी-3) संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम एवं किशोर-किशोरियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ब्लॉक के सभी 52 गांवों में 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों के समूह गठित किए जा रहे हैं।

संस्था के माध्यम से समूहों को बाल विवाह की रोकथाम, दहेज प्रथा के उन्मूलन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शिक्षा के महत्व के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत रायकेरा में किशोरी समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह के दुष्परिणाम, बालिका शिक्षा के महत्व तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किशोरियों से शिक्षा जारी रखने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

बैठक में सी-3 संस्था की फील्ड कोऑर्डिनेटर स्मृति कुजूर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बसारत अली उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट