सरगुजा

ढाबा में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार
09-Jul-2026 9:24 PM
ढाबा में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार

नगदी समेत 8 लाख का सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 जुलाई। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चठीरमा स्थित ढाबा में जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50,900 रुपये नगद, ताश की गड्डी, एक चारपहिया वाहन एवं चार दोपहिया वाहन सहित करीब 8 लाख रुपये से अधिक का मशरुका जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्वास्तिक ढाबा के बरामदे में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, 50,900 रुपये नकद, एक चारपहिया वाहन एवं चार दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 8 लाख रुपये से अधिक बताया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम सिंह (केदारपुर), शंकर मिस्त्री (भगवानपुर), दीपक पकरिया (खलिबा), खगेश राम, कोमल सिंह, योगेंद्र प्रसाद और कार्तिक दास (सभी चठीरमा) तथा गोपाल भद (आमापारा, संजयनगर) शामिल हैं।


अन्य पोस्ट