सरगुजा

राष्ट्रीय सीनियर मिनी गोल्फ स्पर्धा में सरगुजा के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन
09-Jul-2026 8:40 PM
राष्ट्रीय सीनियर मिनी गोल्फ स्पर्धा में सरगुजा के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन

स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकरबढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

अंबिकापुर, 9 जुलाई। राष्ट्रीय सीनियर मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सरगुजा जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी गौरव बढ़ा है।

प्रतियोगिता में प्रीतम जायसवाल ने डबल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं शिवानी सोनी ने सिंगल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम इवेंट में बृजदेव सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि एंजल प्रीति टप्पो एवं फरहान खान ने कांस्य पदक हासिल कर सरगुजा का नाम रोशन किया।

 

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाडिय़ों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरगुजा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलते रहें तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है और इससे मिनी गोल्फ खेल को नई पहचान एवं प्रोत्साहन मिलेगा। मिनी गोल्फ एसोसिएशन ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों एवं छत्तीसगढ़ टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट