सरगुजा

शराब पीकर कार चलाना पड़ा महंगा, 10 हजार जुर्माना
05-Jul-2026 9:26 PM
शराब पीकर कार चलाना पड़ा महंगा, 10 हजार जुर्माना

अंबिकापुर, 5 जुलाई। सरगुजा यातायात पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे एक कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान यातायात शाखा की टीम ने जांच के दौरान कार क्रमांक सीजी-04-क्यूजे-9516 को रोककर चालक की जांच की।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम सोमेश कुमार मिश्रा कोरबा बताया। मौके पर चालक के शराब के नशे में होने की आशंका पर उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट