सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लुण्ड्रा, 4 जुलाई। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलंकी तथा भाजपा परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने समला यादव को भाजयुमो परसा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
समला यादव की नियुक्ति के बाद उनके गृहग्राम जमड़ी सहित पूरे परसा मंडल में समर्थकों, शुभचिंतकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन के लिए उनके बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष समला यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।