सरगुजा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ ध्वजारोहण कर दिलाई सहकारिता की शपथ
30-Jun-2026 8:59 PM
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ ध्वजारोहण कर दिलाई सहकारिता की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 जून। 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, अंबिकापुर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में सहकारिता ध्वज का ध्वजारोहण बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी. चुंद्रीकर ने सहकारिता के उपविधियों का वाचन किया तथा सहकारिता के सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी.के.पी. तिग्गा, आनंद सिंह, पी.सी. गुप्ता, निर्मला तिवारी, तारामणि यादव, देवेंद्र सिंह, जेम्स नामस, राजेश सिंह, सरिता वर्मा, भनता एक्का, मंजू गुप्ता, आकाश नायक, मनीष सिंह, विजेंद्र कुमार मैत्री, पूर्णामणि, संदीप सोनी, मनोज गुप्ता, पुनीत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सहकारिता सप्ताह के दौरान बैंक द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं जनहित कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट