सरगुजा
शांति समिति की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 24 जून। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर एसडीएम चांदनी कंवर की अध्यक्षता एवं एसडीओपी राजेश जोशी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी से इस पर्व को आपसी प्रेम-भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की गई।
एसडीएम चांदनी कंवर ने कहा कि मोहर्रम जुलूस को आपसी समन्वय व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराएंगे। डीजे संचालक प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे। अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न हो तथा निर्धारित व परंपरागत रूट से ही ताजिया व जुलूस निकले, यह भी सुनिश्चित होना चाहिए।
जुलूस के रूट पर यह व्यवस्था बने कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।मोहर्रम पर्व मातम का त्योहार है। इसे शांति से मनाने के लिए सभी समुदाय आपसी समन्वय और इस पर्व को अच्छे माहौल में शांति एवं सौहार्दपूर्ण के साथ मानने की अपील की गई।
इस दौरान तहसीलदार उमेश कुशवाहा,नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो,एएसआई संजय यादव,सीताराम भास्कर,साकिर हुसैन, रमजान हुसैन, कलाम खान,ताराचंद यादव,महेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।