सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 जून। सरगुजा जिले के सात खिलाडिय़ों का चयन 11वीं नेशनल मिनी गोल्फ टूर्नामेंट-2026 के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों में शिवानी सोनी, प्रीतम कुमार जयसवाल, एंजल प्रीति टप्पो, रिया तिवारी, फरहान खान, ओवेस रजा एवं शिवदेव शामिल हैं। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाडिय़ों के चयन की खबर मिलते ही जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों, प्रशिक्षकों तथा खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। साथ ही यह सरगुजा जिले में खेल प्रतिभाओं के निरंतर विकास और बेहतर खेल वातावरण का भी प्रमाण है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और सरगुजा का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे।