सरगुजा

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा मोहर्रम, लुण्ड्रा बहेराडीह कमेटी गठित
22-Jun-2026 10:34 PM
 सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा मोहर्रम, लुण्ड्रा बहेराडीह  कमेटी गठित

लुण्ड्रा, 22 जून। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से लुण्ड्रा बहेराडीह मुस्लिम समाज ने मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया। सर्वसम्मति से मोहम्मद नेसार खान को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में सद्दाम हुसैन उपाध्यक्ष, परवेज खान व नावेद खान सचिव तथा युसूफ खान कोषाध्यक्ष बनाए गए।

कमेटी ने बताया कि 23 जून को कर्बला में दुआ, 25 जून को ताजिया जुलूस व तकरीर तथा 26 जून को पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। पर्व के दौरान लंगर, सबील एवं सामाजिक सेवा गतिविधियां भी आयोजित होंगी। समिति ने सभी समुदायों से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


अन्य पोस्ट