सरगुजा

भाजपा मंडल जरही में सामूहिक योगाभ्यास
21-Jun-2026 9:54 PM
भाजपा मंडल जरही में सामूहिक योगाभ्यास

जरही, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल जरही द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा के साथ हुई। उपस्थित जनों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो आज पूरे विश्व में स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दे रही है। भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं अनुशासित जीवन का आधार भी है।

सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने एवं अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राजवाड़े, मीना श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह,मनीष मिश्रा,सुनीता राजवाड़े, सिया राम राजवाड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ जनसमुदाय ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट