सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 11 जून। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ की राजनीति के वरिष्ठ नेता स्व. विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि 11 जून को लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ और देश के विकास में उनके योगदान, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपन यादव,जिला सचिव इरशाद खान, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, ब्लॉक महामंत्री मकसूद हुसैन, रामसुजान द्विवेदी, इमरान हुसैन, पार्षद बबलू मझवार, जियाउल खान, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में घायल होने के बाद 11 जून 2013 को गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हुआ थ। कई लोगों ने झीरम घाटी हमले की जांच और न्याय की बात भी दोहराई। विद्याचरण शुक्ल 1957 से 2013 तक लगातार संसद में रहे, इंदिरा गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में सूचना-प्रसारण, संसदीय कार्य और सिंचाई मंत्री रहे।


