सरगुजा
फागेश्वर कुर्रे का निधन
11-Jun-2026 10:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,11 जून। पूर्व छात्रावास अधीक्षक, नेहरू हॉस्टल नवापारा अंबिकापुर, फागेश्वर (गोपाल) कुर्रे का गुरुवार को भिलाई स्थित निवास पर निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे तथा पिछले लगभग एक माह से बीमारी से पीडि़त थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने पीछे पत्नी सिंधु कुर्रे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 12 जून को भिलाई में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार में पुत्र सनी कुर्रे, विवेक कुर्रे एवं समस्त कुर्रे परिवार शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


