सरगुजा

अंबिकापुर में मना बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ
28-May-2026 11:28 PM
अंबिकापुर में मना बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 28 मई। शहर में ईद-उल-अज़हा का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित जामा मस्जिद और केंद्रीय जेल परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की और देश में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।

ईदगाह में आयोजित मुख्य नमाज़ जामा मस्जिद के हाफिज व कारी असीमुद्दीन साहब ने अदा कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, कुर्बानी, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देने वाला मुकद्दस त्योहार है। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, परवेज आलम गांधी, जावेद खान, अफजाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, तनवीर हसन, नान बाबा, याकूब खान, सफदर अली, शाहिद खान, मोहसिन खान, अरिब सिद्दीकी, सिकंदर खान, इमरान सिद्दीकी, अनिक खान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट